फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में चिह्नित 133 मरीज जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में अफरातरफरी के बीच मरीजों की जांच हुई। इस दौरान दवाओं के लिए उन्हें भटकना पड़ा। जिले के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 6888 मरीजों का चेकअप किया गया। इनमें 133 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री ने पीएचसी व अर्बन हेल्थ सेंटर में प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेला आयोजित किए जाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैं। शहर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही जिले के 42 स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक हुई जांच में 6888 मरीजों की जांच हुई। जिसमें 2305 पुरुष, 3359 महिलाएं व 1224 बच्चे शामिल रहे। शहर के कांशीराम कालोनी, मोती नगर स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दवाएं मिलने में दिक्कतें आईं। सफीपुर के बरीखेड़ा, मियागंज के मवई ब्रह्मनान में भी मरीजों को काफी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। यहां एक मरीज को जांच में क्षय रोग से पीड़ित पाया गया। सभी स्वाथ्य केंद्रों में करीब 1194 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएमओ कैप्टन डा. आशुतोष कुुमार ने प्राथमकि स्वास्थ्य केंद्र चमरौली व मकूर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांची। उन्हों सभी केंद्रों में आरोग्य मेला सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें