फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां वार्ड में भर्ती मरीजों के पास पर्याप्त कंबल न होने से वह कांपते दिखे। इस पर सीएमओ का पारा चढ़ गया। स्टाफ को चेतावनी दी और स्टोर खुलवाकर मरीजों को कंबल दिलाए। वहीं महिलाओं के लिए बने प्रसव कक्ष में ब्लोअर व हीटर न देख खरीद की जानकारी ली। पता चला कि जो हीटर हैं वह वार्डों में लगे हैं। इस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को ब्लोअर खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डा. आशुतोष कुमार मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां वार्ड में भर्ती मरीजों के पास एक कंबल मिला और वह कंपकंपाते नजर आए। पूछने पर मरीजों ने बताया कि स्टाफ से दूसरा कंबल मांगा गया, लेकिन नहीं मिला। इस पर उनका पारा चढ़ गया और स्टाफ को कड़ी चेतावनी दी। कहा कंबल होने के बाद भी मरीजों को न दिए जाने की दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
स्टोर खुलवाकर मरीजों को कंबल दिलाए। ओपीडी, दवा वितरण, स्टोर देखने के बाद वह प्रसव कक्ष पहुंचे। यहां रूम हीटर व ब्लोअर न मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. बृजेश कुमार को दो दिन के अंदर खरीद के निर्देश दिए। उनके साथ स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी लाल बहादुर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें