फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत, आठ और नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डेंगू से पीड़ित युवक की मौत हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी की जांच में डेंगू के आठ और नए मरीज मिले। अब तक 65 लोगों में डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि हो चुकी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन दो सौ से अधिक लोग डेंगू की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

सफ ीपुर में मोहल्ला कानूनगोयान निवासी मंशाराम चौरसिया का 30 वर्षीय बेटा मनोज चौरसिया का लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच में उसे डेंगू से पीड़ित पाया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, डेंगू पीड़ितों में कुछ का इलाज सरकारी अस्पताल में तो अधिकांश निजी अस्पताल में करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं। नतीजतन हर रोज डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें गिरिजाबाग निवासी रश्मी, उमरावखेड़ा निवासी रोशनी, टिकरा निवासी मंगल प्रसाद, ब्रह्ननगर निवासी अलका, शिव नगर निवासी नवालिका, घाटमपुर निवासी विनय, आदर्श नगर निवासी संदीप, बड़ा चौराहा निवासी मोनी शामिल हैं। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो चुकी है।
विज्ञापन

इन लक्षणों पर रखें नजर
शरीर में लाल चकत्ते दाने, चलने फिरने में चक्कर, आंखों के सामने अंधेरा छाना, उल्टी और पीलिया जैसे लक्षण मिलते हैं तो डेंगू की जांच आवश्यक है। ऐसे लक्षणों में अस्पताल में भर्ती करना जरूरी नहीं होता। डॉ. आलोक पांडेय के अनुसार इलेक्ट्राल या ओआरएस का घोल, नारियल पानी, घर का बना जूस और हरी सब्जियां मरीज को खिलाएं। शरीर को अधिक से अधिक कपड़े से ढक कर रखें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें