फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरायर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। मगरायर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के न रुकने व मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायत पर शनिवार को अपर स्वास्थ्य निदेशक जांच करने पहुंचे। सीएमओ के साथ अपर स्वास्थ्य निदेशक ने डेढ़ घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें स्टाफ मौजूद मिला लेकिन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल मिलीं। अपर स्वास्थ्य निदेशक ने एक सप्ताह के अंदर सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरायर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने के निर्देश स्वास्थ्य महानिदेशक को दिए थे। जिसके तहत शनिवार को अपर स्वास्थ्य निदेशक संजीव कुमार श्रीवास्तव मगरायर सीएचसी पहुंचे। अपर स्वास्थ्य निदेशक के साथ सीएमओ डा. केपी सिंह भी थे। अपर स्वास्थ्य निदेशक ने मगरायर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. यूसी सचान व हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. घनश्याम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
अस्पताल में बिजली व पानी न आने की शिकायत स्टाफ ने स्वास्थ्य निदेशक से की। जिस पर उन्होंने सीएमओ को तत्काल सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। अस्पताल में मौजूद मरीजों ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ रोज नहीं आता। जिससे मरीज भी यहां कम आते हैं। अपर स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि अस्पताल की हालत सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो लापरवाह स्टाफ का ट्रांसफर भी किया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 10 कर्मी
उन्नाव। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल डा. संजीव कुमार व सीएमओ डा. केपी सिंह ने लखनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मचारी दीपक कुमार, धीरज कुमार, सफिया खातून, सुखवीर, अनुज गुप्ता, नितिन कुमार, पूनम वर्मा, डा. सुनील कुमार, डा. आशुतोष राज, डा. प्रतिष्ठा सचान अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। अस्पताल में मौजूद फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार से दवाओं के स्टाक की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें