फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे देशों से आने वालों की स्वास्थ्य विभाग करेगा निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दूसरे देशों से आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम बनाई जाएगी। यह टीम 28 दिन तक उस व्यक्ति की निगरानी करेगी और रिपोर्ट शासन को भेजेगी। कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे को देखते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रें सिंग के जरिए तैयारियों और विदेशों से आए लोगों के जांच रिपोर्ट की जानकारी ली। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूसरे देशों से आने वाले लोगों में जो भी कोरोना संदिग्ध मिले उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाए और निगरानी रखी जाए। हर व्यक्ति को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। बताया कि सभी एयरपोर्टों पर बाहर से आने वाले लोगों की थर्मोस्क्रैनिंग होगी। कांफ्रेंसिंग के दौरान डीएम रवींद्र कुमार, सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार, संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें