फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने ले रखा है हार का ठेका

Sat, 18 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
addressing gathering - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के मियागंज कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सांसद ने सपा को परिवारवादी पार्टी बताया। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि 11 मार्च के बाद सपा का सफाया तय है। सपा ने चुनावी हार का आरोप कांग्रेस के मत्थे मढ़ने के लिए गठबंधन किया है। काम बोलता है के नारे पर चुटकी लेते हुए सांसद ने कहा कि अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार, गुंडाराज और ठप विकास से जनता का ध्यान भटकाने और अपनी सरकार की विफलता पर पर्दा डालने के लिए परिवार में झगड़ा शुरू कर दिया और पिता व चाचा को कोने में फेंक दिया। तीन महीने तक झगड़े के एपीसोड चलते रहे। कहा कि समाजवादी पार्टी अब परिवारवादी पार्टी बन चुकी है। कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन को सत्ता में आने से रोकना होगा तभी प्रदेश का विकास होगा। राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी का हार का ठेका अपने ऊपर ले लिया है। ऐसा कोई चुनाव नहीं जिसकी कमान राहुल गांधी ने संभाली हो और उनकी पार्टी ने जीती हो। कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की होगी। अवैध बूचड़खाने बंद होंगे और हर चार जिलों के बीच राजकीय डेयरी बोर्ड की स्थापना की जाएगी। दुग्ध उत्पादक किसानों को राहत के लिए योजनाएं शुरू करेंगे। किसानों के कर्ज माफ होंगे। हर नागरिक की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सांप्रदायिक हिंसा और पलायन रोकेंगे।  उन्होंने कहा कि अगर मियागंज नाम का कस्बा गोरखपुर में होता तो उसका नाम मायागंज रख देते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। सफीपुर प्रत्याशी बंबालाल दिवाकर ने कहा कि सर्वसमाज के सम्मान और क्षेत्र के विकास लिए काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, आनंद अवस्थी, प्रभानशंकर दीक्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें