फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर कहर बनकर टूटी एचटी लाइन

Mon, 03 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
पुरवा में आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले की जर्जर बिजली की लाइनें किसानों पर कहर बनकर टूट रही हैं। रविवार को मियागंज, पुरवा व अचलगंज में खेतों में एचटी लाइन टूटकर गिरने से 600 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर बांगरमऊ के एक घर में आग लगने से करीब 30 हजार की संपत्ति जल गई।

विकासखंड मियागंज के डालखेड़ा निवासी रामभरोसे पुत्र सियाराम के खेत के ऊपर से एचटी लाइन निकली है। रविवार दोपहर बाद तेज हवा से जर्जर बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया। जिससे खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल जलने लगी। तेज हवा से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गौराकला, सिधूर, नौहाईखुर्द, चौधरीखेड़ा, बिनैका व डालखेड़ा सहित आधा दर्जन गांवों के किसानों की लगभग 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए काफ ी मेहनत की, लेकिन सफ ल नहीं हो पाए और मेहनत कर तैयार की गई फसल कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। आक्रोशित किसानों ने जाम लगा दिया। मौके पर थाना आसीवन, औरास व हसनगंज की पुलिस पहुंची। जाम लगाए किसानों को समझाने की कोशिश करते रहे। एसडीएम हसनगंज के मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर किसान मार्ग से हटे। तहसील अमला भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का आंकलन कर सूची बनाई।
विज्ञापन


सात बीघा गेहूं की फसल राख
पुरवा। अचलगंज मार्ग के पास नहर पट्टी के पास खेतों से होकर गुजरी एचटी लाइन का तार टूट कर खेतों में तैयार गेहूं की फसल पर गिर पड़ा। तार टूटने से निकली चिंगारी से पकी फसल जलने लगी। देखते ही देखते 7 बीघे गेहूं की फयल जलकर नष्ट हो गई। किसानों में रामेश्वर, श्रीकेशन, सकूर, साहिल, अमीन, मुन्नूलाल, संतोष, असरफ , इकबाल, गंगाविशुन आदि की फसलें जल गईं। किसानों व दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें