हसनगंज। ब्लॉक परिसर में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में कई विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ।
शनिवार को हसनगंज ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। सदस्यों ने बिजली, आवास, शौचालय के मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान पिछली कार्य योजना को पढ़कर सदस्यों को सुनाया गया। फिर सर्वसम्मति से चार करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। बैठक में बिजली, सिंचाई विभाग के अधिकारी नदारद रहे, जिनके खिलाफ ब्लाक प्रमुख मीरा यादव सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों ने हाथ उठाकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान गांवों के पात्रों का पक्के आवास के लिए सर्वे कराने में मदद करें। बैठक में बीडीओ अनिल कुमार, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, जगन्नाथ मिश्रा, जैवेंद्र रावत, मृगांक आदि मौजूद रहे।