बाजार में तरह-तरह के आए मुखौटे।
- फोटो : अमर उजाला
होली पर फाल्गुनी बयार हर दिन परवान चढ़ रही है। गली मोहल्लों में पारंपरिक गीतों के शोर शराबे के बीच रंगों का बाजार भी सज गया है। दुकानदारों ने हर्बल रंगों के साथ तरह-तहर के मैजिक स्प्रे लाएं हैं। मैजिक स्प्रे रंगों के साथ खुशबू भी बिखेरेगा और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। शहर की प्रमुख बाजार में खरीदारों की चहलकदमी बढ़ने से दुकानें सजने लगी हैं।
20 मार्च को गली, मोहल्लों में होली पर्व की धूम रहेगी। घरों में महिलाओं ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके अलावा परदेश में रह रहे लोग अपनों के बीच पहुंचने लगे हैं। उधर, शहर के बड़ा चौराहा, धवन रोड, सब्जी मंडी में रंग, पिचकारी, कैप, स्प्रे की दुकानें भी सजने लगी हैं। इस बार दुकानदारों ने ऐसे रंगों पर फोकस किया है जो कम समय में ही छूट जाए और चेहरे को किसी भी तरह नुकसान न पहुंचाए। इसके अलावा रंगों व पिचकारियों के साथ ही तरह-तरह की टोपियां भी बाजार में ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र होंगी। बड़े चौराहे पर रंग की दुकान लगाए मनोज, सौरभ, बब्लू ने बताया कि ग्राहक मैजिक स्प्रे व हर्बल रंग को ज्यादा पसंद करेंगे। वह इसलिए कि हर्बल रंग नुकसान नहीं पहुंचाएगा। वहीं मैजिक स्प्रे का रंग आसानी से छूट जाएगा। बताया कि बड़े स्तर पर बाजार में रंग व मैजिक स्प्रे का स्टॉक किया गया है।
बाजार में धमाल मचाएगी स्पाइडर मैन कैप
होली में रंगों के साथ मुखौटे व कैप भी बच्चों के साथ ही युवाओं की पहली पसंद रहते हैं। इस बार बाजार में काऊ ब्वाय कैप, ग्लैमर कैप, स्पाइडर मैन कैप, पिकाचू कैप समेत तरह-तरह की कैप मौजूद हैं।