सोनिक। उन्नाव-रायबरेली रेल मार्ग पर दही थानाक्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला पास रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध का शव मिला। उनकी पहचान हरदोई जिले के मूल निवासी जमुनाप्रसाद के रूप में हुई। संडीला के गौसगंज निवासी जमुनाप्रसाद माली (63) सदर कोतवाली क्षेत्र के पीतांबर नगर मोहल्ले में पत्नी आशा के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह शहर के एक निजी स्कूल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी था। उनका एक बेटा शानू है। वह शहर के गेस्ट हाउस में वेटर है। मंगलवार सुबह बेटे की तबीयत खराब होने पर जमुनाप्रसाद उसके लिए दवा लेने निकले थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर शिवनगर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास वृद्ध कटने की सूचना मिली। फोटो देखकर पत्नी ने शिनाख्त की। पति की मौत से पत्नी और बेटा बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ।