फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने फोन पर बात नहीं की तो लगा ली फांसी

Thu, 02 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। पति के फोन रिसीव न करने से नाराज महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के जवाहर खेड़ा गांव निवासी ब्रजेश राठौर की पत्नी राजवती (25) कई दिन मायके में रहने के बाद मंगलवार को ससुराल आई थी। कानपुर में नौकरी के चलते ब्रजेश वहीं रहता है।

राजवती ने पति को कई बार फोन मिलाया मगर उसने फोन नहीं उठाया। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के भदेवना गांव निवासी मृतका के भाई सतीश ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है। थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें