फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली किशोरी

Wed, 08 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फांसी पर लटका मिला। मृतका की दादी के मुताबिक किशोरी किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


असोहा थानाक्षेत्र के सोहो गांव निवासी राजू कश्यप की बेटी रीना (17) अपनी दादी जगराना के साथ रहती थी। जबकि उसकी दो बड़ी बहनें और छोटा भाई ननिहाल में रहते हैं। पिता राजू कश्यप लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। दादी जगराना के मुताबिक रीना रात में खाना खाने के बाद साथ में सोई थी।

सुबह वह बिस्तर पर नहीं थी। कुछ देर बाद लोगों ने शव फांसी पर लटके होने की सूूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कालूखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज आरके तिवारी ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें