फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आधा हाईवे हो गया उजड़ा चमन, बाकी पर 560 गड्ढे बजा रहे बैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 80 किलोमीटर लंबा कानपुर-लखनऊ हाईवे का आधा हिस्सा उखड़ चुका है। बाकी बचे 40 किलोमीटर हिस्से में 560 गहरे गड्ढे वाहनों के साथ ही राहगीरों का बैंड बजा रहे हैं। मुसफिर हिचकोले खाते सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

यही वजह रही कि पांच दिसंबर को लखनऊ से कानपुर तक के सफर का अपना कटु अनुभव साझा करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर तख्त टिप्पणी की थी। सफर को कमर तोड़ू बताया था। इस हाईवे पर रोजाना सफर करने वाले हजारों वाहन सवार इस दर्द को कई साल से झेल रहे हैं। जिम्मेदारों ने दावे करके सुहाने सफर के सपने तो दिखाए लेकिन यह अभी तक हकीकत नहीं बन पाया है। आजाद मार्ग चौराहा, गहिरा, शेखपुर नरी, दहीचौकी, सोहरामऊ, नवीन मंडी, चमरौली, जगदीशपुर, नवाबगंज, आशा खेड़ा सहित दर्जनों स्थानों पर बड़े गड्ढे हैं।
हाल यह है कि जिले की सीमा में आजाद मार्ग से सई नदी पुल तक 560 बड़े गड्ढे हैं। कानपुर से लखनऊ जाने वाली सड़क में दही चौकी तक और सोहरामऊ से आजाद मार्ग चौराहा तक करीब 40 किलोमीटर में सड़क की ऊपरी परत गायब हो चुकी है। बदहाल सड़क ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रखा है। एक साल से डायवर्जन व्यवस्था लागू होने से हालात और ज्यादा खराब हैं। राहगीर रोजाना जाम झेल रहे हैं। पिछले दो महीने से मुश्किलें और बढ़ चुकी हैं। अब हाईवे पर दो जगह एक्सप्रेसवे के लिए फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। 10 अक्तूबर से सड़क बनाने का काम शुरू होने, डायवर्जन व्यवस्था और निर्माण एजेंसी की ओर से यातायात सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ने से हालात बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

-
क्या कहते हैं जिम्मेदार
हाईवे की सड़क बनाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। जाजमऊ गंगा नदी पुल से लखनऊ के बनी तक दोनों लेन की सड़क का नवीनीकरण कराया जा रहा है। पैचिंग का काम पहले भी कराया गया था। करीब 30 किलोमीटर सड़क बनाई जा चुकी है। बाकी को तेजी से बनवाया जा रहा है। आजाद मार्ग के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा। जाम से बचने के लिए रात में ही काम हो रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर का काम में एजेंसी देर कर रही है। उसे नोटिस भेजा है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- सौरभ चौरसिया, पीडी एनएचएआई
-
गंगा एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर का काम चल रहा है। बीच में मजदूर न मिलने से काम धीमा हो गया था। एक लेन का काम पूरा है, दो दिन बाद दूसरी लेन का भी काम शुरू हो जाएगा। जाम से बचने के लिए 200 मीटर सर्विस रोड को चौड़ा किया गया है। काम को जल्द से जल्द पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


- बलराम सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें