फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हज यात्री 20 तक करें आनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है। इच्छुक आवेदक कमेटी की वेबसाइड hajcommittee.gov.in व मोबाइल एप्लीकेशन हज सुविधा पर उपलब्ध हज आनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन 22 जून से शुरू हैं जो 20 जुलाई तक चलेंगे। जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुर्य (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया के बाद प्रत्येक यात्री को 1,52,300 रुपये की अग्रिम धनराशि 10 अगस्त तक जमा करनी होगी। इच्छुक आवेदक वेबसाइट पर उपलब्ध हज-2027 की पालिसी व गाइडलाइन को पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
आवेदन के लिए मशीन पठनीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट के पहले व अंतिम पृष्ठ की फोटो, पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक या निरस्त चेक, पते का प्रमाण-पत्र की द्वितीय प्रति अपलोड करना अनिवार्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें