फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की मुस्तैदी के बाद ठंडा पड़ा चेकिंग अभियान

Thu, 26 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस की एक दिन की मुस्तैदी के बाद अदालतों की सुरक्षा फिर से राम भरोसे हो गई। मंगलवार को सीओ व कोतवाल की अगुवाई में चलाया गया सुरक्षा अभियान बुधवार को सिर्फ फर्ज अदायगी बन कर रह गया। यहां पर तैनात सुरक्षा कर्मी पूरे दिन आराम फरमाते रहे। यहां आने जाने वाले लोग बेरोकटोक आवागमन करते रहे।
विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कचहरी परिसरों में हुई हत्याओं की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले की पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय अदालत परिसरों व कचहरी में सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया था।

इसमें सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी व कोतवाल धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने कचहरी परिसर पहुंचकर आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली और यहां के चप्पे-चप्पे की खोजी कुत्ते द्वारा सघन चेकिंग करवाई।
विज्ञापन


इस दौरान सीओ ने यहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को हर समय सतर्क रहने के आदेश भी दिए। लेकिन अभियान के दूसरे ही दिन सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी भूलकर मोबाइल व गप करने में मस्त रहे। इस दौरान यहां पर लगा मेटल डिटेक्टर सिर्फ शोपीस बना रहा और लोग इसके बगल से ही बिना किसी चेकिंग के बेरोकटोक आते जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें