फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी एसपी ने रेलवे स्टेशन और क्वाटरों का किया निरीक्षण

Thu, 25 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रेलवे स्टेशन उन्नाव को 2015 में कई सौगातें मिलने जा रही हैं। रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। स्टेशन के बाहर अव्यवस्थित खड़े वाहनों का ई-चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। ये बातें बुधवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी जीआरपी आनंद कुलकर्णी ने बताया।
 
उन्होंने टिकट खिड़की, मालखाने, बैरक का निरीक्षण किया। जीआरपी स्टॉफ के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जीआरपी एसपी लगभग साढ़े बारह बजे उन्नाव स्टेशन आए और तीन घंटे रुके।

प्लेटफार्म नंबर-3 का निरीक्षण कर यहां खड़ी पुष्पक एक्सप्रेस से विकलांग कोच में अवैध यात्रा कर लोगों को बाहर निकलवाया। रेल टिकट खिड़की और पार्किंग आदि का निरीक्षण कर अवैध वाहनों को रोकने के लिए कहा। प्लेटफार्म दो में खड़ी ऊंचाहार एक्सप्रेस के एसी कोच में जीआरपी जवानों से बातचीत की।
विज्ञापन


ओवरब्रिज के नीचे बने जीआरपी मेस और क्वाटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर पानी की समुचित व्यवस्था न होने पर पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

ओवरब्रिज के दोनों ओर लोगों आते देखा तो जीआरपी थानाध्यक्ष विष्णु कौशिक से पूछा। उन्होंने बताया दोनों ओर बाउंड्री न होने के कारण यहां पर घटनाएं होती हैं। इस पर बाउंड्री का प्रस्ताव भेजने को कहा और कहा दो वर्ष में यहां पर हुई घटनाओं का भी ब्यौरा भी भेजें।

इस दौरान आरपीएफ सब इंस्पेक्टर कुंवर शाह, उम्मेद सिंह, मनोज सेंगर, प्रेमनारायण पांडेय, ऋषि कुमार तिवारी, मुकेश कुमार आदि मौजूद  रहे।

मालखाने के साथ ही अलमारी भी खुलवाई
जीआरपी एसपी आनंद कु लकर्णी ने मालखाने के रखरखाव का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाने में रखी खराब टार्च को ठीक कराने को कहा। इसके बाद कैमरा, रजिस्टर, मेटल डिटेक्टर आदि की छानबीन की।

जीआरपी कार्यालय में रखी दोनों अलमारियों को खुलवाया और उसमें रखे कागज और सामान के रखरखाव के विषय में जानकारी ली। जीआरपी एसपी ने कार्यालय में रखे दो अग्निशमन यंत्रों को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें