फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार पर कोरोना की मार, दिल्ली से लौट रहे प्रवासी, क्वारंटीन किए जाने के डर से पैदल ही जा रहे घर

Sun, 11 Apr 2021 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लौटते प्रवासी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर आते ही रोजगार छिनने और लॉकडाउन की आशंका के चलते प्रवासी श्रमिकों ने फिर घर का रुख कर लिया है। दिल्ली से लौट रहे श्रमिकों ने बस स्टैंड पर कोरोना जांच मे पॉजिटिव पाए जाने पर क्वारंटीन किए जाने के डर से श्रमिक पैदल ही घरों की ओर चल दिए हैं।
विज्ञापन


यहां पहुंचे कई श्रमिकों के मुताबिक कुछ सफर निजी वाहनों और बाकी पैदल पूरा किया है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई स्थानों पर रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे कई काम धंधे बंद हो गए हैं। लॉकडाउन की आशंका से श्रमिक घरों को लौटने लगे हैं।

रविवार को लखनऊ के हजरतगंज निवासी रामकिशोर, सीताराम, नंदलाल, हसीन व पातीराम सामान के साथ आगरा एक्सप्रेसवे से पैदल जाते दिखे। पुलिसकर्मियों ने रोका तो बताया कि तीन महीने पहले वह दिल्ली गए थे। वहां एक पान मसाला फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन


वहां कई लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हॉटस्पॉट घोषित हो गया। इससे काम भी बंद हो गया। घर आने के लिए बस स्टॉप पहुंचे तो वहां कोरोना जांच हो रही थी। जांच में संक्रमित मिलने और क्वारंटीन सेंटर भेजे जाने के डर से वह निजी वाहनों और पैदल ही घर के सफर पर निकल पड़े। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें