फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना रैली निकाल जगाई नशा मुक्ति की अलख

Sun, 03 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित मां शक्ति हेल्थ मेडिकल साइंसेज में अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात नशा मुक्ति जनजागरण सद्भावना यात्रा निकाली गई। रैली में प्रशिक्षु नर्स तथा युवतियों ने खासी तादाद में भाग लिया।
विज्ञापन

सदभावना रैली मां शक्ति हेल्थ मेडिकल साइंसेज से शुरू हुई और ओवरब्रिज, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा व टेंपो स्टैंड, लोक नगर व पूरन नगर होते हुए वापस उसी स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल भक्तजन शंख ध्वनि करते और नशा मुक्ति जीवन अपनाओ, जीवन अपना सफल बनाओ, मांसाहार कभी न करना, मानवता के पथ पर चलना, नशे को छोड़ो, मांस को छोड़ो, मां गुरुवर से नाता जोड़ो के नारों से लोगों को जागरूक कर रहे थे। अंत में गुरुवर की दिव्य आरती व समर्पण स्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा ने भक्तों को 20 व 21 फरवरी को लखनऊ में होने वाले नशा मुक्ति महा शंखनाद शिविर की जानकारी दी। कहा कि परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के दिशा निर्देशन में होने वाले नशा मुक्ति महा शंखनाद शिविर के अंतर्गत लखनऊ में लाखों लोगों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का शंखनाद किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संगठनमंत्री डॉॅ. राजेश सिंह ने नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा में आए भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष रुप नारायण सिंह पटेल, महासचिव विमल कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष शैलेश दीक्षित, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा,  शीला सिंह,  मुस्कान सिंह,  प्रिया सिंह सेंगर,  दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें