फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से लखनऊ जाना अब होगा महंगा

Sun, 26 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
टोल प्लाजा में लगा पुराना रेट बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पहली अप्रैल से कार से लखनऊ आना-जाना और महंगा हो जाएगा। एनएचएआई ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। विभाग ने हल्के वाहनों पर एक तरफ के लिए प्रति वाहन पांच से 10 रुपये व कामर्शियल में 15 से 30 रुपये की बढ़ोतरी की है।

टोल दरों में वृद्धि से राजमार्ग पर सफर महंगा हो जाएगा। वाहन सवारों को अब प्रति चक्कर और वापसी फेरे में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। 31 मार्च तक कार, जीप, वैन व अन्य हल्के चार पहिया वाहनों से एक तरफ की दर 65 से 70 रुपए है। वहीं दोनोें तरफ की यात्रा के लिए (24 घंटे के भीतर) 100 रुपये की जगह 105 रुपए देने पड़ेंगे।
विज्ञापन


वहीं मिनी बस व हल्के वाणिज्यिक वाहनों को एक तरफ के लिए 105 की जगह 110 रुपए देने होंगे। 24 घंटे के अंदर वापसी होने पर अब 165 रुपये की रसीद कटेगी। बस और ट्रक दो एक्सेल को 220 की जगह 230 रुपये एक तरफ के लिए देने होंगे। 24 घंटे के अंदर वापसी पर 335 की जगह 350 रुपये देने होंगे। टोल प्लाजा प्रबंधक एएस चौहान ने बताया कि नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी।
विज्ञापन


इन्हें है टोल टैक्स की छूट
रक्षा वाहन, अगिभनशमन, एंबुलेंस, शव वाहन, वीआईपी साइन लगे वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसके अलावा वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र, महावीर चक्र, अशोक चक्र, शौर्य चक्र, अशोक चक्र प्राप्त जो सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित फोटोयुक्त पहचान पत्र प्र्रस्तुत करें। उन्हें टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें