फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: परीक्षा देने जा रही छात्रा को युवक ने की कार में खींचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्रा को रास्ते में उसकी के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक प्रिंस ने जबरन कार में खींचने की कोशिश की। छात्रा के मना करने और शोर मचाने पर युवक ने मारपीट की। आसपास के लोग दौड़े तो युवक ने कार लेकर भागने लगा। भीड़ ने पथराव किया तो कार के शीशे टूट गए। छात्रा की मां ने थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बेटी (15) हाईस्कूल की छात्रा है। गुरुवार सुबह परीक्षा का पहला दिन था, वह घर से सुबह 7:30 बजे पैदल परीक्षा जा रही थी। कस्बे के बाहर पहुंची तो प्रिंस ने उसे जबरन अपनी कार में बैठाने का प्रयास किया। छात्रा के मना करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट कर जबरन खींचने लगा। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो युवक वह कार लेकर भाग गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विमलकांत गोयल ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें