फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परीक्षा देने जा रही छात्रा को गिराया, विरोध पर पीटा

Fri, 29 Mar 2024 02:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11
विज्ञापन

पीड़िता ने गांव की महिला और चार युवकों पर आरोप, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। परीक्षा देने जा रही छात्रा को कुछ लोगों ने बाइक से टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए डंडों से पिटाई कर दी। इससे युवती बेहोश हो गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी सुधा (20) ने तहरीर देकर कोतवाली पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह वह एयरपोर्ट अथॉरिटी की परीक्षा देने लखनऊ जा रही थी। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर तहसील के पास गांव की महिला और चार युवक आए और गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान किसी ने बाइक से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही पिटाई भी की। पिटाई से बेहोश हो गई और सभी भाग निकले। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां दो घंटे बाद होश आया। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें