फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा में गश खाकर गिरी छात्रा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। सफीपुर के परियर गांव निवासी राकेश की 15 वर्षीय बेटी अंकिता की कालेज में ही अचानक मौत हो गई। वह बद्री प्रसाद इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार सुबह नौ बजे स्कूल गई थी।
विज्ञापन

प्रार्थना में शामिल होने के बाद वह कक्षा में पहुंची। अचानक चक्कर आने से वह बैठे बैठे गिर गई। बेहोशी की हालत में शिक्षक अमित द्विवेदी ने उसे आनन-फानन परियर स्थित एक नर्सिंगहोम पहुंचाया।
जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि किशोरी में खून की बहुत अधिक कमी थी, लेकिन अचानक मौत का कारण अस्पष्ट है।
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह बचपन से ही बीमार रहती थी। मां रजनी बेटी के शव से चिपटकर बदहवास हो गईं। घर वालों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें