फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला छात्रा का शव

Mon, 29 May 2017 12:05 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
बेटी काजल की मौत से बदहवास मां तारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के झब्बूखेड़ा में कक्षा सात की छात्रा का शव बरामदे में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। परिजन रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए थे। रविवार सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले वालों ने दस्तक दी। इसके बाद भीतर झांककर देखा तो शव लटक रहा था। सूचना पर ग्राम प्रधान ने मृतका के परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। जांच के दौरान छात्रा के पैर जमीन पर छू रहे थे। इससे मामला संदिग्ध नजर आया।

झब्बू खेड़ा गांव निवासी निवासी रमेश, अपनी पत्नी तारा, बेटी चांदनी व अन्य को लेकर शनिवार अपनी ससुराल बदलेपुरवा निवासी साले रामकुमार के बेटे कन्हैयालाल के विवाह में शामिल होने गए थे। घर पर बेटी काजल (14) अकेली थी। रविवार सुबह जब काजल ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने दरवाजा खटखटाया। कई बार दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो संदेह होने पर अंदर झांककर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजल का शव बरामदे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। मोहल्ले वालों ने ग्राम प्रधान गुड्डू यादव को सूचना दी। गुड्डू मौके पर पहुंचे और परिजनों व पुलिस को बताया। बेटी की मौत की खबर सुन परिजन घर आए। पिता रमेश के मुताबिक कभी बेटी ने ऐसा कुछ न कहा और न किया कि लगे वह ऐसा कदम उठा लेगी। काजल कक्षा सात की छात्रा थी। पांच भाई बहनों में वह दूसरे नंबर की थी। बेटी की मौत से मां तारा का बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें