फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निर्माणाधीन अंडरपास में सात घंटे में रखा गया गर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। तय समय से एक सप्ताह बाद गुरुवार रात आजाद मार्ग चौराहे के पास अंडरपास निर्माण में गर्डर रखने का काम शुरू हुआ, जो शुक्रवार सुबह तक चला। हाईवे की एक लेन को सिर्फ रात में ही बंद रखा गया। सुबह दोनों लेन पर यातायात चलता रहा।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पीएनसी को 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक का समय दिया है। इसमें 10 दिन एक लेन पर गर्डर रखे जाने थे और 10 दिन दूसरी तरफ काम होना था। हालांकि अंडरपास पर गर्डर रखने का काम तय समय पर नहीं शुरू हो सका था। गुरुवार रात करीब एक बजे से एक तरफ गर्डर रखने का काम शुरू हुआ। भारी क्रेनों के जरिए गर्डर रखने के दौरान कानपुर लखनऊ हाईवे लेन को बंद कर दिया गया।
एक लेन से वाहन निकाले जाते रहे। हालांकि रात में यातायात कम होने से जाम नहीं रहा। शुक्रवार सुबह आठ बजे गर्डर रखने का काम पूरा हो गया। जिसके बाद दोनों लेन चालू कर दी गईं। दोपहर व शाम तक छिटपुट काम होता रहा। पीएनसी के लाइजनिंग अफसर अनिरुद्ध राय ने बताया कि प्रतिदिन रात 1:30 बजे से सुबह 8:30 बजे तक गर्डर रखने का काम कराया जाएगा। दिन में वेल्डिंग आदि काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें