फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी पहुंचे टीईटी के प्रश्नपत्र

Sat, 30 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्र लेकर आया वाहन गलती से जीआईसी पहुंच गया। चालक ने टीचर को ट्रेजरी कार्यालय का कागज न देकर गलती से दूसरा कागज दे दिया, जिसमें बोर्ड परीक्षा संबंधित प्रश्नपत्र का ब्योरा लिखा हुआ था। टीचर ने गाड़ी का गेट खुलवाया तो देखा उसमें टीईटी परीक्षा संबंधी प्रश्नपत्र रखे हुए थे।
विज्ञापन



यह देख आननफानन गेट बंद कराया गया। बाद में प्रश्नपत्रों को ट्रेजरी कार्यालय के गोपनीय कक्ष में रखवाया गया। मालूम रहे कि दो फरवरी को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) होनी है। परीक्षा से संबंधित प्रभनश्नपत्र लेकर एक चालक वाहन से उन्नाव पहुंचा।

वह ट्रेजरी कार्यालय न जाकर जीआईसी पहुंच गया। वहां मौजूद डीआईओएस कार्यालय के बाबू व जीआईसी के टीचर ने गेट भी खुलवा दिया। गेट खुलते ही जैसे ही बाबू व टीचर की नजर प्रश्नपत्र के ऊपर लिखे टीईटी पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आननफानन उन्होंने गेट बंद कराया और तुरंत चालक को गाड़ी के साथ ट्रेजरी कार्यालय भेजा गया।
विज्ञापन


 
डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि वाहन चालक ने गलत कागज दिखाया था। वहां स्टाफ ने बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को समझकर वाहन का गेट खोल दिया। जानकारी होने के बाद प्रश्नपत्रों को ट्रेजरी के गोपनीय कक्ष में रखवा दिया गया है।

 
6198 परीक्षार्थी देंगे परीक्षार्थी- टीईटी में 6198 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.50 से सायं पांच बजे तक होगी।


परीक्षा में निगरानी के लिए हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी, इसमें एक प्रशासनिक व दूसरा विभागीय अधिकारी होगा। इसके अलावा परीक्षा को पांच जोन में बांटा गया है। इसकी निगरानी एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे।


सुरक्षा को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक दरोगा व चार सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए एएसपी पहले ही दिशा निर्देश दे चुके हैं।


तीन सचल दल की होगी तैनाती - नौ परीक्षा केंद्रों पर होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में निगरानी के लिए तीन सचल दलों की तैनाती की जाएगी। इसमें पहला सचल दल डायट प्राचार्या, दूसरा डीआईओएस व तीसरा बीएसए स्तर का होगा। यह परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।


द्वितीय पाली की परीक्षा राजा शंकर सहाय व आदर्श इंटर कालेज को छोड़कर अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2.50 बजे से होगी। डीएसएन डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शाम पाली में 907 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।                       
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें