मालूम हो कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का 21 नवंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका लोकापर्ण किया था। इसके बाद 21 दिसंबर 2016 को इसे आम जनता के लिए खोला गया था। वाहनों का आवागमन शुरू हुए अभी आठ महीने ही हुए हैं और खामियां उजागर होने लगी हैं। गंजमुरादाबाद ब्लाक क्षेत्र में महमदाबाद कलवारी मार्ग को जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास की दोनों तरफ की दीवारों पर दरारें पड़ गई है। ग्रामीण कभी भी हादसे की आशंका जता रह हैं। निर्माण एजेंसी यूपीडा के एक्सईएन नवीन कुमार ने इसे बड़ी खामी नहीं मानते। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि बारिश की वजह से कुछ मिट्टी दबी हो और दरार दिखने लगी हो। उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराकर मरम्मत कराई जाएगी।