फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गांजा तस्कर को तीन साल की सजा, 20 हजार जुर्माना

Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करते पकड़े गए युवक को न्यायालय दोषी पाए जाने पर तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। उसपर बीस हजार रुपये अर्थदंड भी लगा है।
विज्ञापन

दही थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 सिंतबर 2021 को फतेहपुर चौरासी थाना के टांडा गांव निवासी विमलेश कुमार यादव 4.100 किलो गांजा के साथ पकड़ा था। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा था। दरोगा मोहनलाल ने जांच कर 21 मार्च 2022 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमा एडीजे-सात की न्यायालय में विचाराधीन था। बुधवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। साक्ष्यों के आधार पर दोषी साबित होने पर एडीजे जयवीर सिंह नागर ने विमलेश को तीन साल कारावास की सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें