फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगापुल पर आज से दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 06 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
ट्रेन सेवाएं शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बताते चलें कि 11 नवंबर से पुराने रेल गंगापुल पर टर्फ , स्लीपर और नई रेल लाइन बदलने का कार्य शुरू हुआ था। जद्दोजहद के बाद लखनऊ रेलवे मंडल ने कुल 27 दिन का मेगा ब्लाक लिया था। सात दिसंबर तक मरम्मत कार्य पूरा करने की अवधि तय की गई थी। तकनीकी कार्यों के चलते 11 और 12 नवंबर को कोई कार्य नहीं हो सका। 13 नवंबर से मरम्मत कार्य तीन शिफ्टों में 24 घंटे होता रहा। करीब 450 मजदूर काम पर लगे थे। आखिर सोमवार को 23वें दिन में पूरा हो गया। सीनियर डीईएन-5 हरीश कुमार और एडीईएन राकेश पांडे ने रेल ब्रिज संख्या-110 की नव निर्माण डाउन रेल पथ पर नारियल फ ोड़ कर और अगरबत्ती जलाकर पूजा की। करीब 11.35 बजे कानपुर से एक मालगाड़ी उन्नाव के लिए दौड़ाई गई। ट्रायल सही होने पर कानपुर से दोपहर 12.16 बजे गरीब रथ एक्सप्रेस को भी नए रेल पथ से निकाला गया। कुछ देर बाद बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस को भी इसी ट्रैक से निकाला गया। सिनियर एसएसई पी.वे. लखनऊ रामविलास ने बताया कि तीनों ट्रेनें सकुशल निकलने की जानकारी डीआरएम एके लाहोटी को दी गई। उन्होंने बताया अभी दो दिन तक यानी सात दिसंबर तक उन ट्रेनों को डाउन से निकाला जाएगा, जो डाउन की थी और अप से निकाली जा रही थी। सात दिसंबर के बाद पूरी तरह से कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली उन सभी ट्रेनों संचालन शुरू हो जाएगा जिन्हें पूर्व में कैं सिल किया गया था और कुछ को डायवर्ट किया गया था। काम पूरा होने की खुशी को रेल अधिकारियों ने आपस में मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान मौके पर एसएसई ब्रिज एके श्रीवास्तव, एसएसई वर्क डीके श्रीवास्तव, एसएसई पीवेएम के गौड़, एसएसई ब्रिज शैलेंद्र सिंह, एसएसई पीवे उन्नाव मो. इरशाद, आईओडब्लू उन्नाव शैलेंद्र सिंह सहित अन्य कई रेल अधिकारी रहे।

आज से खोल दिया जाएगा रेलवे फ ाटक
गंगाघाट डाउन रेल पथ का कार्य खत्म होने के बाद जब गरीब रथ एक्सप्रेस गंगापुल से गुजरी तो वहां मौजूद अधिकारियों ने ट्रेन के निकलने का विडियो बनाया। अधिकारियों ने बताया कि यह एक यादगार क्षण उनके लिए है। क्योंकि अब तो 50 साल तक टर्फ  खराब नहीं होंगे। आम राहगीरों के लिए  मंगलवार से रेलवे क्रासिंग का फ ाटक खोल दिया जाएगा। जिसके बाद पुराने गंगापुल से निकलने वाले वाहन रेलवे क्रासिंग होकर गंगाघाट थाने की ओर और इस ओर से जाने वाले वाहन रेलवे क्रासिंग मार्ग से होकर गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो घंटे तक मेमो देकर निकाली गई ट्रेनें
एसएडंटी विभाग का कार्य पूर्ण नहीं था जिस कारण दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे के बीच डाउन ट्रैक से निकलने वाली सभी मालगाड़ी और पैंसेजर ट्रेनों को मेमो देकर निकाला गया। एसएसई पी.वे. उन्नाव मो. इरशाद ने बताया कि सिग्नल एंड टेलीकॉम का कार्य कुछ बाकी था क्योंकि पुल पर दोपहर में सिग्नल काम नहीं कर रहे थे। जिसके चलते दो घंटे तक ट्रेनों को मेमो देकर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें