फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा रथ यात्रा की मुख्य खबर।

विज्ञापन
बक्सर में गंगारथ यात्रा की तैयारियो का जायजा लेते डीएम देवेंद्र पांडेय। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। गंगा रथ यात्रा को लेकर उच्चाधिकारियों की निगरानी में बक्सर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सोमवार को भी डीएम ने बक्सर का दौरा किया, जबकि सीडीओ व अन्य अधिकारी मौके पर कैंप कर तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

बलिया से शुरू हुई गंगा रथ यात्रा 30 जनवरी को बक्सर पहुंचेगी। शाम को बक्सर गंगातट पर गंगा आरती होगी। इसको लेकर बक्सर गंगातट को चमकाया जा रहा है। वहीं लालकुआं से ऊंचगांव होते हुए बक्सर तक मार्ग के किनारे सफ ाई का कार्य जोरों पर है। यात्रा के आने और जाने वाले रास्ते में होर्डिंग भी लगाई जा रहीं हैं। निर्मल गंगा अभियान से संबंधित तमाम स्लोगन से सजी होर्डिंग बक्सर में मां चंद्रिका देवी मंदिर से लेकर शहीद पार्क तक लगाई गई हैं। प्रशासन की ओर से वॉल पेंटिंग कर क्षेत्र की व बक्सर की खूबसूरती को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को फि र जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय ने बक्सर का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह मुन्ना ने बताया कि गंगा के किनारे घाटों पर रंगरोगन और स्लोगन की वॉल पेंटिंग कराई जा रही है। गंगा आरती को भव्यता देने के लिए प्रशासन द्वारा तैयार की गई योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। गंगा यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। सत्तादल के नेता गांवों में जाकर यात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने देखीं तैयारियां
पाटन। 30 जनवरी को बक्सर पहुंचने वाली गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ह्नदयनारायण दीक्षित ने क्षेत्र के कई स्थानों पर बैठक की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गंगा रथ यात्रा के भव्य स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय के प्रशासनिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार को विधानसभाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बीघापुर, पाटन व भगवंतनगर में प्रशासनिक अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रशासनिक अधिकारियों से गंगा रथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के बाद उन्होंने लालगंज से सुमेरपुर होते हुए बक्सर पहुंचने वाली गंगा यात्रा के स्वागत स्थानों को चिन्हित किया। बिहार में रायबरेली सीमा पर आकमपुर गांव से लेकर बिहार, सुमेरपुर मोड़, सुमेरपुर, सराय मनिहार, मनिकापुर, अजबखेड़ा, कपूरपुर, भगवंतनगर, मुड़ियनखेड़ा, ऊंचगांव, जगतपुर व बाबूखेड़ा समेत अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत की योजना बनाई। इस दौरान स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने, वाहन उपलब्ध कराने और फू ल मालाओं की व्यवस्था करने के निर्देश विधानसभा अध्यक्ष ने दिए। बैठक में एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ता कल्लू तिवारी, प्रभात सिंह, आशीष शुक्ला, नीरज द्विवेदी, शुभांशु सिंह, कमल किशोर दीक्षित, रोहित सिंह, शीनू पठान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें