फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जो चेतावनी बिंदु से मात्र 18 सेमी दूर है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो कुछ दिनों में निचले इलाकों में बसे कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाएगा। गंगा का रौद्र रूप देख लोग दूसरे स्थानों पर जाने की सोचने लगे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को जलस्तर 111.820 मीटर के बिंदु पर पहुंच गया। जो चेतावनी बिंदु 112 मीटर से मात्र 18 सेमी दूर है। लगातार बढ़ते जलस्तर से गंगा कटरी से जुड़े गांवों में निकट तक पानी पहुंच गया है। इससे समूचे कटरी क्षेत्र के निकट के गांवों में दहशत का माहौल हो गया है। सदर तहसील क्षेत्र के पनपथा, गंगादीनखेड़ा, लल्लतूपुरवा, देवीपुरवा, वंदनपुरवा, माना बंगला, बाबू बंगला के नजदीक पानी पहुंच गया है। फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के भदेहरा, दबौली, खलकखेड़ा, खैरी, सुब्बापुरवा, हिंदूपुर आदि गांवों के किनारे पर पानी पहुंच गया है। दबौली के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से कटरी क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण खुद अलर्ट हो गए हैं। गांवों में टोलियां बन गई हैं जो रात-रात भर जागकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बाढ़ का पानी गांवों में घुसने पर ग्रामीणों ने महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का भी प्रबंध कर लिया है।
बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसके लिए 47 बाढ़ केंद्र व 89 राहत शिविर बनाए गए हैं। इसके अलावा 294 नाव व इतने ही गोताखोर तैयार रखे गए हैं। चिकित्सा सेवा के लिए सरकारी और निजी 22 अस्पतालों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवींद्र कुमार जिलाधिकारी उन्नाव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें