फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे देर से पहुंची गंगा रथ यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
उन्नाव के बक्सर में मां गंगा की आरती करते विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ,राज्यमंत्री स्व? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संदेश लेकर बलिया से चली गंगा रथ यात्रा चौथे दिन गुरुवार शाम निर्धारित समय से ढाई घंटे देर से जिले की सीमा पर पहुंची। कई स्थानों पर स्वागत के बाद रात 9:10 बजे चंदिक्रा देवी धाम बक्सर पहुंची। मुख्य पुजारी राजेंद्र त्रिवेदी व अन्य आचार्यों ने गंगा महा आरती संपन्न कराई। इस दौरान यात्रा संयोजक राकेश त्रिवेदी, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री वह भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। आरती के बाद सभी शहीद राव रामबख्श सिंह चौराहा स्थित सभा स्थल पहुंचे।
विज्ञापन

27 जनवरी को बलिया से चली गंगा रथ यात्रा गाजीपुर, वाराणसी, भदोही, प्रतापगढ, फतेहपुर और रायबरेली होते हुए 7:30 बजे जिले की सीमा पर प्रवेश किया। शाम से गंगा रथ यात्राकी प्रतीक्षा कर रहे लोगों की भारी भीड़ रही। आकमपुर गांव के पास भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत व पार्टी के लोगों ने रथ के साथ पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का स्वागत किया। बिहार कस्बा में विधानसभा अध्यक्ष नारायण दीक्षित ने रथ का स्वागत किया। स्वागत के लिए खड़े लोगों ने रथ पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान गंगा मइया की जय, भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। रात 9:15 बजे गंगा आरती के बाद विधानसभा अध्यक्ष व सभी मंत्री और संगठन के लोग सभा स्थल पहुंचे। मंच पर डीएम देवेंद्र पांडेय, एडीएम राकेश सिंह, सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति ने सभी का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गंगा विश्व में भारत की पहचान हैं। कहा कि दुनिया की तमाम सभ्यताओं का विश्लेषण करते हुए बात सामने आई कि दुनिया में तमाम लोग नदियों का प्रयोग अपने अर्थ के अनुसार करते हैं। लेकिन गंगा को हम जीवन दायिनी मानते हैं। यह किसी भी मायने में ज्यादा कीमती है। गंगा दूसरों के लिए एक नदी हो सकती है लेकिन भारत वासियों के लिए गंगा आराध्य है। हम इन्हें मां का स्थान देते हैं और पूजन करते हैं। पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने सभी से देर से पहुंचने के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों में गंगा के प्रति आस्था और उनकी स्वच्छता को लेकर इतना उत्साह है कि जगह जगह स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा।
प्राविधिक शिक्षा विभाग व जिले की प्रभारी मंत्री कमल रानी वरुण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज का भागीरथ बताते हुए कहा कि उन्होंने गंगा को नया जीवन दान दिया है। पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गंगा को मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया था। मुख्यमंत्री के भागीरथी प्रयासों से गंगा एक बार फिर निर्मल और अविरल हुई हैं। सभा को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री शंकर गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें