फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपितों का केस लड़ने की घोषणा करने वाले वकील को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिहारकांड के आरोपितों का केस लड़ने की घोषणा करने वाले वकील को उसके बस्ते में जाकर कुछ अनजान लोगों ने मुकदमा न लड़ने की धमकी दी। वकील ने इसकी शिकायत एसपी से की। अगले ही दिन कचहरी में बस्ते से ही उसका मोबाइल चोरी हो गया। वकील ने मोबाइल में केस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित होने का दावा कर दोबारा एसपी को तहरीर देकर सर्विलांस की मदद से मोबाइल को खोजने की मांग की है। एसपी बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बिहारकांड से आमजनमानस को गहरी चोट पहुंची।
आरोपियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की उठी मांग के बीच जिले को वकीलों ने आरोपियों का केस न लड़ने की घोषणा की। इसी बीच अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी ने अचानक आरोपियों का केस लड़ने का ऐलान किया। वकील संजीव के अनुसार 11 दिसंबर को वह कचहरी स्थित अपने बस्ते पर बैठे थे। इसी दौरान चार अनजान लोग बस्ते पर पहुंचे और उसे आरोपियों का केस न लड़ने के लिए धमकाया। वकील के अनुसार बस्ते पर आए लोगाें ने धमकी भरे लहजे में कहा किस केस मत लड़ो।
अभी हम समझाने आए है। यह कहकर सभी चले गए। वकील ने बताया कि उन्होंने अगले दिन एसपी विक्रांतवीर को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की। बताया कि 13 दिसंबर को अचानक बस्ते से उनका कीमती मोबाइल चोरी हो गया। जिसमें केस से संबंधित कई अहम जानकारियां सुरक्षित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें