फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी लैपटॉप से टीचरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Thu, 26 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। बीआरसी केंद्र पर परिषदीय विद्यालयों के टीचरों की चल रही ट्रेनिंग में समाजवादी लैपटॉप का प्रयोग किया जा रहा है। प्रशिक्षण करा रहीं संस्थाएं इन्हीं लैपटॉपों का प्रयोग कर अपना काम चला रही हैं।
विज्ञापन


इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सपा सरकार ने जिस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर दिए थे वह सफल होती नजर नहीं आ रही है।

बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण को माइक्रोसाफ्ट चिप बरेली से आए एमएस सिद्दीकी, इमरान हुसैन व अनुराग द्विवेदी अपने सहयोगी आईओसीएस कंप्यूटर सेंटर उन्नाव के माध्यम से टीचरों को ट्रेनिंग दे रहा है।

इंटर पास कर छात्र इंटरनेट से जुड़ सकें उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान हो इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए थे। इस योजना के तहत कई ऐसे छात्र-छात्राओं को भी लैपटॉप दिए गए थे जिनके गांव में बिजली तक नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे छात्र-छात्राओं ने लैपटॉप लेने के बाद उन्हें बेच भी दिया था, जबकि लैपटॉप देते समय यह कहा गया था कि इसमें एक ऐसा साफ्टवेयर लगा हुआ है जिससे यह पता चल जाएगा कि लैपटॉप छात्र चला रहा है या उसका प्रयोग कहीं दूसरी जगह हो रहा है। यह साफ्टवेयर सार्थक नहीं दिखा और इन लैपटॉप की स्थिति यह है कि उन्हें या तो चुनाव के समय प्रयोग किया जा रहा है या फिर किसी प्रशिक्षण में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें