फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को मुफ्त सफर

विज्ञापन
शहर के बस स्टेशन पर खड़ी बसे। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को भाइयों के पास पहुंचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग उनकी सुविधा के लिए 91 बसों का संचालन कर रहा है। इसमें सबसे अधिक 40 बसें दिल्ली व पूर्वांचल जाने वाले मार्गों चलाई जाएंगी। वहीं, जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों के लिए 31 बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों में टीआई तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को चौबीस घंटे मुफ्त सफर कराने के आदेश हुए हैं। उन्नाव डिपो के पास 91 बसें हैं। यह बसें जिले के विभिन्न तहसील व अन्य जिलों के बीच चलाई जाती हैं। रक्षाबंधन पर 2 अगस्त की रात 12 बजे से 3 अगस्त की रात 12 बजे तक चौबीस घंटे मुफ्त सफर कराया जाना है। इसके लिए उन्नाव से दिल्ली और पूर्वांचल रूट के लिए 20-20 अतिरिक्त बसें चलेंगी। लखनऊ से कानपुर मार्ग पर भी 20 बसों का ही संचालन रहेगा। बसों की संख्या बढ़ाए जाने से बसों के फेरे बढ़ाने और यात्रियों को बार-बार बस बदलने में मुश्किल नहीं होगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज आरके उपाध्याय ने बताया कि बसों की संख्या बढ़ाने की वजह यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मुहैया कराना है। उन्होंने बताया कि उन्नाव डिपो की सभी 91 बसों को दुरुस्त करा लिया गया है। इसके लिए चिह्नित चौराहों पर विभागीय इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है जो चालकों व परिचालकों पर नजर रखेंगे और किसी तरह की समस्या होने पर उसका तत्काल निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन

बसों में अवैध वेंडर चढ़े तो नपेंगे चालक व परिचालक
उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व पर बस यात्रियों को सुरक्षित सफर तय कराने के लिए एआरएम ने खास प्लानिंग की है। जिसके तहत दिल्ली रूट पर जहरखुरानी की बढ़ती घटनाओं के चलते बस स्टॉप व रूट पर अवैध वेंडर को बसों में खाद्य सामग्री बेचने की पाबंदी लगाई है। उन्होंने वेंडरों पर निगरानी की जिम्मेदारी टीआई को सौंपी है। एआरएम ने कहा कि बसों में अवैध वेंडर पकड़े जाने पर चालक व परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

समस्या हो तो यात्री यहां बताएं
आरएम का मोबाइल नंबर- 8004912001
एआरएम उन्नाव का मोबाइल नंबर- 9415049780
कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर- 9415049606
टोल फ्री नंबर- 18001802877
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें