फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर पांच घंटे तक चौतरफा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/अचलगंज (उन्नाव)। सहालग तेज होने और दोपहर से कानपुर की ओर से वाहनों का आवागमन बढ़ने के कारण हाईवे पर चौतरफा जाम लग गया। जाजमऊ से बंथर के बीच छह किलोमीटर में वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

आजाद मार्ग चौराहा पर यातायात पुलिस कर्मियों के न होने और चालकों में पहले निकलने की होड़ से जाम इस कदर उलझा कि पांच घंटे तक राहगीर फंसे रहे। यातायात पुलिस, अचलगंज और गंगाघाट थाना पुलिस की मदद से रात आठ बजे यातायात सामान्य हो सका।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बंथर चौराहा से करीब 200 मीटर की दूरी पर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के लिए पुल बनाने का काम तो चल रहा है लेकिन यातायात संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं है। इससे दिन में कई बार यातायात रेंगता है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद तीन बजे कानपुर, गंगा बैराज, रायबरेली हाईवे और लखनऊ की ओर से वाहनों का आवागमन बढा। इस दौरान इन चारों मार्गों को जोड़ने वाले आजाद मार्ग चौराहा पर यातायात पुलिस न होने से जाम लग गया।
चालकों की मनमानी और पहले निकलने की होड़ में भारी और हल्के वाहन एक-दूसरे के सामने हो गए। यातायात इस कदर उलझा कि हाईवे पर कानपुर के जाजमऊ से बंथर तक करीब छह किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
जाम लगने से हाईवे से शुक्लागंज के मरहला चौराहा तक और रायबरेली हाईवे की तरफ कुर्मापुर गांव के सामने तक चौतरफा जाम लग गया।
इस दौरान चौराहे पर मौजूद दो सिपाही यातायात संचालन में असहाय नजर आए। शाम करीब छह बजे कुछ वीआईपी के वाहन फंसने पर पुलिस हरकत में आई। यातायात पुलिस के अलावा अचलगंज और गंगाघाट कोतवाली पुलिस पहुंची और आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को सीधा कराया। इसके बाद यातायात रेंगना शुरू हुआ। यातायात सामान्य होने में रात के आठ बज गए।यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि कानपुर में कहीं यातायात रुका था। करीब चार बजे अचानक यातायात का दबाव बढ़ने और चालकों में पहले निकलने की होड़ से जाम लग गया। उनके मुताबिक, यातायात पुलिस की पर्याप्त तैनाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें