फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर कोहरे में टकराए चार वाहन, दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के पावर हाउस के पास बुधवार सुबह कोहरे के चलते चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के चलते चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को किनारे करा जाम खुलवाया। करीब दो घंटे बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हुआ।
विज्ञापन


सोनिक रेलवे स्टेशन से बुधवार सुबह करीब दस बजे खाद लेकर जा रहे ट्रक ने लखनऊ-कानपुर हाईवे के दही थानाक्षेत्र के पावर हाउस के पास खाली खड़ी डीसीएम में पीछे से घुस गया। टक्कर लगने से डीसीएम आगे खड़ी भूसी लदी डीसीएम में पीछे से घुस गई। भूसी लदी डीसीएम आगे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। घटना के बाद चालक डंपर लेकर चला गया। हादसे में खड़ी डीसीएम के चालक बिल्हौर कस्बा निवासी बृजेश (25) वहीं भूसी लदी डीसीएम चालक आगरा कस्बा निवासी साबिर (40) घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
दही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। घटना के दो घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। दोपहर करीब 12 बजे यातायात सामान्य हो सका। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया वाहनों को किनारे कराकर यातायात सामान्य करा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें