फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और ठंड के कारण चार ट्रेनें निरस्त

Wed, 24 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को रद करना शुरू कर दिया है। बुधवार से झांसी पैसेंजर को लगभग एक माह 21 दिन व इलाहाबाद पैसेंजर, एलकेएम-7 व एलकेएम-12 को एक माह के लिए निरस्त कर दिया गया। वहीं आगरा इंटरसिटी मंगलवार को निरस्त रही।
विज्ञापन


कोहरे के  कारण ट्रेन को सिग्नल नहीं दिखाई पड़ने से वह लेट हो रही हैं। रेलवे रेलवे प्रशासन ने बुधवार ने तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। निरस्त हुई ट्रेनों में झांसी पैसेंजर को 24 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया  गया है।

झांसी पैसेंजर झांसी से चलकर उन्नाव स्टेशन पर सुबह दस बजे पहुंचती है और लखनऊ से चलकर उन्नाव स्टेशन पर शाम छह बजे पहुंचती है।

झांसी पैसेंजर अप और डाउन दोनो को निरस्त कर दिया गया है। सात और बाहर एलकेएम व इलाहाबाद पैसेंजर को 24 दिसंबर से 23 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद पैसेंजर कानपुर से इलाहाबाद के लिए चलती है। कानपुर से चलने के बाद यह ट्रेन उन्नाव रेलवे स्टेशन पर प्रात: पौने चार पहुंचती है। इसके साथ ही सात व बाहर एलकेएम को भी 23 जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है।

वहीं, कई दिन से लगातार कोहरे के कारण आगरा इंटरसिटी को तीन दिन में दूसरी बार मंगलवार को निरस्त किया गया है। वहीं, अन्य ट्रेनों की गति पर कोहरे के कारण ब्रेक लग गया है।

ट्रेनों के देरी से स्टेशन पर पहुंचने के कारण यात्रियों को ठंड स्टेशन पर ही बितानी पड़ रही है। मंगलवार को भी कोहरे के कारण ट्रेनें अपने समय से कई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है।

देरी से चलने वाली ट्रेनों में कैफियत एक्सप्रेस दस घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस दस घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस आठ घंटे, कोचीन एक्सप्रेस व ग्वालियर छपरा मेल तीन घंटे, छपरा फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ढाई घंटे, जबलपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही है।

इसके साथ लोकल चलने वाली ट्रेनें भी एक से तीन घंटे की देरी से चल रही। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन इन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें