फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कलक्ट्रेट में प्रदर्शन पर प्रधान पति सहित चार भेजे गए जेल

Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कलक्ट्रेट में सोमवार को खेल मैदान बनाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन और पुलिस से धक्का-मुक्की करने में गिरफ्तार किए गए ग्राम प्रधान व उनके पति सहित सात आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। प्रधान के पति सहित चार को जेल भेजा गया। वहीं, महिला प्रधान सहित तीन महिलाओं को जमानत मिल गई। डीएम ने जमीन के विवाद का जल्द निस्तारण करने के लिए राजस्व परिषद को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सदर तहसील की ग्राम पंचायत सिंगहा में खाली पड़ी जमीन पर खेल मैदान बनाने की मांग को लेकर गांव की प्रधान पवन रेखा व उनके पति सोमवार दोपहर को दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कलक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने कोतवाली प्रभारी और महिला थानाध्यक्ष से धक्का-मुक्की भी की थी। घटना में पुलिस ने ग्राम प्रधान के अलावा उनके पति आशीष कुमार और प्रदर्शन करने वालों में शामिल इसी गांव की फूलकुमारी, रामदेवी, विमल कुमार, विनय कुमार, श्रवण कुमार को हिरासत में लिया था। देर शाम लेखपाल की तहरीर पर सात पर नामजद और 30 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की थी।
मंगलवार को पुलिस ने सभी को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। सुनवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज ने प्रधान सहित तीन महिलाओं को जमानत दे दी। वहीं प्रधान के पति व तीन समर्थकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि सिंगहा ग्राम पंचायत की इस जमीन के विवाद का मामला राजस्व परिषद में विचाराधीन है। पत्र भेजकर प्रकरण का जल्द निस्तारण करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें