फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में दंपती, मासूम सहित चार घायल

Sun, 29 Jun 2025 05:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सफीपुर। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार दोपहर 12 बजे नई बस्ती गांव की मोड़ के पास बाइकों की भिड़ंत में एक माह के मासूम व दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टर ने पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव अमानखेड़ा निवासी अंकित कुमार (29), पत्नी रिंकी (25) और एक माह के बेटे को लेकर बाइक से दवा लेने हसनगंज जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के नई बस्ती गांव के पास सामने से आ रहे लखनऊ के थाना मोहनलालगंज के गांव भौंदरी निवासी अंकित (25) की बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में मासूम सहित चारों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मासूम और उसके पिता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें