फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी की हत्या करने के प्रयास में चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
बिहार थाना पुलिस की गिरफ्त आरोपी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र के हिंदूनगर स्थित एक बाग से पुलिस ने मवेशी की हत्या करने के प्रयास में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी मवेशी कर हत्या कर उसका मांस बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के पास तीन छूरी, एक तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में उन्होंने जिले के कई थानाक्षेत्रों में पशुओं की हत्या कर उनका मांस बचने की बात कबूल की है। गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बिहार पुलिस को सूचना मिली थी कि हिंदूपुर गांव से एक मवेशी को पकड़ने के बाद कुछ युवक उसे जंगल की ओर ले गए हैं। सूचना पर बिहार थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उप निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चार युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। युवकों ने एक गोवंशीय मवेशी को जमीन पर गिरा रखा था और उसकी हत्या करने जा रहे थे।
पुलिस ने सबसे पहले मवेशी को गोशाला भेजा और बाद में आरोपियों को लेकर थाने आ गई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम इरफान, जुबेर खान, शाहिद व शाहरुख निवासी जमुनाखेड़ा थाना अजगैन बताया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उन्होंने एक मवेशी को पकड़ा था। वह जंगल में मवेशी की हत्या कर उसका मास बेच देते थे। इससे पूर्व वह सफीपुर, औरास व पुरवा में कई मवेशियों की हत्या कर चुके हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कई थानों में दर्ज हैं रिपोर्ट
पुलिस ने जिन युवकों को हिंदूखेड़ा गांव के जंगल से पकड़ा है उन पर औरास, सफीपुर व अजगैन में कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों पर आर्म्स एक्ट व गोवध अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें