फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान सहित चार और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
नवाबगंज के आशाखेड़ा गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद रास्ता बंद कराते लेखपाल। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में सीआरपीएफ जवान सहित चार और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में दो प्रवासी भी हैं। उन्नाव शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी सीआरपीएफ जवान, शुक्लागंज में महिला सहित 2 और बांगरमऊ तहसील के रघुबरखेड़ा निवासी युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को औरास के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उन्नाव शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी 35 वर्षीय सीआरपीएफ जवान दिल्ली में तैनात है। 3 जून को वह वापस आया था। तब से होम क्वारंटीन था। पांच दिन पहले वह जिला अस्पताल जांच कराने गया था लेकिन आइसोलेट होने के डर से बिना जांच कराए लौट आया था। बुधवार को उसने कानपुर के एक अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। गुरुवार रात रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह व अरबन हेल्थ कोऑर्डिनेटर डॉ. रानू कटियार के साथ स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने संक्रमितों के गांव व मोहल्ले में जांच शुरू की।
शुक्लागंज के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी 25 वर्षीय युवती की तबीयत खराब चल रही थी। परिजन उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल ले गए थे। वहां कोरोना जांच हुई जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शुक्लागंज के ही मोहल्ला अंबिकापुरम निवासी 55 वर्षीय अधेड़ कानपुर-बिरहाना रोड पर संचालित इलाहाबाद बैंक में कैशियर हैं। 15 जून को उन्होंने जांच कराई थी।
विज्ञापन

वहीं, बांगरमऊ तहसील के गांव रघुबरखेड़ा निवासी 25 व 20 वर्षीय दो भाई दिल्ली में मजदूरी करते थे। 16 जून को दोनों रोडवेज बस से वापस लौटे थे। ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह ने दोनों को नेवलापुर स्थित क्वारंटीन सेंटर में ठहराया था और दोनों भाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसमें बड़े भाई की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। प्रवासी युवक के संक्रमित मिलने के बाद गांव को सैनिटाइज कराने के साथ सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया गया है। सीएचसी प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों की तलाश कर ली गई है। उन्हें भी आइसोलेट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें