डौंडियाखेड़ा में 1857 के अमर शहीद योद्धा राजाराव
राम बक्स सिंह के किले को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का शनिवार को
श्रीगणेश हो गया।
भगवंतनगर विधायक ने इस काम का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजाराव राम बक्स सिंह ने जो
कुर्बानी दी है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे वीर योद्धा के लिए जितना
किया जाए कम है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह को
भी यहां लाकर स्थिति से अवगत कराया था। तब उन्होंने इस स्थल को पर्यटन स्थल
घोषित किया था।
इस किले के लिए प्रदेश सरकार ने लगभग साढे़ तीन
करोड़ रुपये का बजट पास किया है और आवश्यकता पड़ने पर सरकार इस बजट को बड़ा
भी कर सकती है।
विधायक ने कहा कि उनकी इच्छा है कि फतेहपुर व
बांदा से आने वाले लोग जब गंगा पुल पार करें तो उन्हें राव राम बक्स के
किले का चमकता हुआ गेट दिखे और लोग उसके सामने नमन करें।
राजा जी
पुजारी और बहादुर थे, इसलिए उनके नाम पर घाट व अखाड़ा बनवाया जायेगा। पुरुष
व महिलाओं के लिए शौचालय व रोजगार के लिए दुकानें बनवाई जाएंगी।
कार्यक्रम
का संचालन अमरनाथ सिंह चौहान ने किया। इस दौरान एसडीएम मृत्युंजय राम,
फूलचंद्र पासवान, सुरेंद्र मास्टर, ओम प्रकाश यादव, अजय पाल सिंह, आशीष
दीक्षित, बऊआ मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, मिन्टू सिंह, अवधेश, इकबाल आदि लोग
मौजूद रहे।