उन्नाव। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी की जयंती पर विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम सैय्यद अब्बासपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद डॉ. हरि साक्षी महराज व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पहुंचकर बाबूजी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हिंदू संस्कृति सनातन धर्म को लेकर बाबूजी के किए गए त्याग व बलिदान को याद किया। सांसद व विधायक ने कहा कि प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त बाबूजी सदैव गरीबों, पिछड़ों के उत्थान को समर्पित रहे। श्रीकृष्ण वर्मा, ब्रजेश व श्रीराम राजपूत आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन किया। भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा लोधी, आनंद अवस्थी आदि मौजूद रहे।