फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 17 पंचायतों में तीन माह से सचिव नहीं

Sat, 06 Jan 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। विकासखंड की 17 पंचायतों में तीन माह से सचिव नहीं है। जिससे विकास कार्य सहित पंचायतों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक की 17 पंचायतों मझखोरिया ,मंगतखेड़ा, बेहटा, सुम्भारी खुर्द, समाधा, सेरवईया, जबरेला च मुक्तेमऊ में तैनात रहे सचिव ओमप्रकाश पटेल और असोहा ,पाठकपुर ,निमैचा ,सरैया प्राचीन ,भाऊमऊ ,नेवादा ,चौपई ,बिलौरा और चिलौली में के सचिव राकेश सिंह का तबादला गैर जनपद होने के बाद सभी पंचायतें खाली हो गई थीं। दो माह बीते जाने के बाद भी सचिव की तैनाती न होने से इन पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। वहीं इन पंचायतों की लगभग एक लाख की आबादी को जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र सहित अन्य अभिलेखों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन 17 में पांच पंचायतों में गो आश्रय स्थल भी है जिनमें तीन माह का पैसा खाते में होने के बाद भी प्रधान नहीं निकाल पा रहे हैं। प्रधान मनोज दुबे ,विकास अवस्थी ,चमन सिंह आदि ने बताया कि गोवंश के लिए चारे और मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। साथ ही ठंड मे गोवंश को बचाने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगतखेड़ा के सोहन शर्मा की माता की मौत हो गई थी। उसके बाद से मृत्य प्रमाणपत्र के लिए ब्लाक के चक्कर लगा रहे हैं। बीडीओ विकास शुक्ला ने बताया कि ब्लाक से रिक्त पंचायतों के लिए सचिव तैनाती का प्रस्ताव डीपीआरओ को दो माह पहले ही भेज दिया गया था। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं था। जल्द ही सचिवों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें