मालूम हो कि क्षेत्र के ग्राम जगटापुर के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर सड़क का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य चलने के कारण हरदोई-उन्नाव मार्ग से एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए एक कट को बंद कर रखा गया है, जबकि छोटे वाहनों का आवागमन चालू है। बड़े व भार वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। जिससे यह वाहन लखनऊ की ओर एक पखवारे तक नहीं आ-जा सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि फरवरी से एक्सप्रेस वे से सभी छोटे-बड़े वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।