फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज्य की पुनर्स्थापना के लिए योगी के मार्गदर्शन पर चलें

विज्ञापन
उन्नाव के निराला प्र्रेक्षागृह में विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलत? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के निराला प्र्रेक्षागृह में विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में कई प्रांतों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्षों ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रसाद प्रजापति ने कहा कि देश में रामराज्य की पुनर्स्थापना हो इसलिए हम सभी योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय अध्यक्षता व मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष महंत मुकेश नाथ ने कहा भारत हिंदू राष्ट्र है। राम इस राष्ट्र की आत्मा हैं। राम राज्य सामाजिक समरसता का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप है। हम सबको इस दिशा में कदम और आगे बढ़ाना होगा। महासंघ के पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व व विकास के महानायक हैं। सामाजिक समरसता के अग्रदूत योगी त्याग प्रेम और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं।
हम सब का सौभाग्य है कि हम सब उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हम सभी को मिलकर योगी के नेतृत्व में प्रदेश को देश के परम वैभव पर पहुंचाना है। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता कर रहे विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार निगम ने कहा कि यहां गाय, गंगा व गायत्री की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा। बताया कि विश्व हिंदू महासंघ पूरे विश्व में हिंदुओं के लिए काम करने वाला संयुक्त राष्ट्र संघ में भी पंजीकृत एक संगठन है जो कि हमें इसका माध्यम प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन श्याम बिहारी अवस्थी संभाग प्रभारी प्रयागराज ने किया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा भारत देश इस समय संक्रमण काल से गुजर रहा है। हिंदुत्व को नीचा दिखाने के लिए तमाम तरह की साजिश हो रही हैं। उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अलग अलग जिलों व प्रदेशों से आए पदाधिकारियों से कार्यकारिणी विस्तार की जानकारी और सुझाव लिए गए। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता के साथ विश्व हिंदू महासंघ के कानपुर मंडल प्रभारी चंद्रप्रकाश गुप्ता, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें