फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 10 घंटे रहा कोहरा, दोपहर में निकली तेज धूप

विज्ञापन
 सुबह 8 बजे घने कोहरे के बीच जाते लोग।  - फोटो : सुबह 8 बजे घने कोहरे के बीच जाते लोग।
विज्ञापन
उन्नाव। 10 घंटे घने कोहरे के बाद दोपहर में तेज धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। वहीं, शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ गई। लोगों को गलन का अहसास हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 11 बजे से घना कोहरा छा गया था। रात में दृश्यता काफी कम हो गई थी। घने कोहरे से वाहन रेंगते हुए निकले। इसका असर सुबह नौ बजे तक रहा। इस दौरान दिन में वाहन सवारों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद करीब 10 बजे धूप निकली। दोपहर करीब 12 बजे कोहरा पूरी तरह से छटा। इससे धूप तेज हो गई और लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। तापमान भी चढ़ गया। सूर्यास्त होते ही फिर से ठंड बढ़ गई और लोग जल्दी कामधंधा निपटाकर घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें