फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
कोहरे के कारण लाइट जला मरीज लेकर लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से गुजरती एंबुलेंस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। कोहरे ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की तेज रफ्तार पर ब्रेक ही नहीं लगा दिया है बल्कि रात में सन्नाटे को चीरने वाली गाड़ियों की आवाज भी धीमी पड़ गई है। कोहरे के कारण चालक सहम कर सावधानी से वाहन चला रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर पीआरवी और पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से सर्दी का सितम चरम पर पहुंच गया है। रविवार की शाम 6 बजे से कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था जो कि सोमवार सुबह 9 बजे तक जारी रहा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे करीब 15 घंटे तक कोहरे के आगोश में समाया रहा। इस दौरान सुबह देर तक वाहन हेड लाइट जलाकर रेंगते रहे। यहां तक कि आए दिन हो रहे हादसों से सबक लेते हुए रात में एक्सप्रेस वे पर सफ र करना बंद कर दिया है। रात में एक्सप्रेस वे पर वाहनों का निकलना काफ ी हद तक कम हो गया है। वाहन चालक घने कोहरे के बीच जान हथेली पर रखकर गाड़ी चलाने को विवश हो गए हैं। यही नहीं लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दुपहिया वाहनों का दिन में निकलना काफ ी कम हो गया है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर यूपीडा और पीआरवी की पूरी रात तैनाती कर दी गई है। साथ ही कोतवाली बांगरमऊ की पुलिस, एंबुलेंस और फ ायर ब्रिगेड को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना के दौरान सारी सुविधाएं मौके पर उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें