फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का पर्स छीनकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से पैदल घर जा रही थी, पुलिस ने की घेराबंदी लेकिन नहीं मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बाजार से घर जा रही महिला का पर्स बुधवार देर शाम बगल से निकला बाइक सवार लुटेरा छीनकर भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर एक घर के पास घेराबंदी की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस जांच कर रही है। पर्स में नौ हजार रुपये और मोबाइल था।
शहर के कल्याणी मोहल्ला निवासी तारा सिंह बुधवार देर शाम पैदल बाजार गई थीं। सामान लेने के बाद वह पैदल घर जा रही थीं। हरदोई पुल से कल्याणी मोहल्ले की ओर मुड़ने के दौरान बाइक सवार लुटेरा उनका पर्स लूटकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी विनी सिंह, कोतवाल तीन गाड़ी फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेशन के आधार पर सीसीटीवी की जांच की तो लुटेरा हरदोई पुल के नीचे एक गेस्ट हाउस की गली के एक घर में जाते दिखा। पुलिस ने रात में ही उस घर की घेराबंदी की लेकिन लुटेरा भाग निकला। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पैदल जा रही महिला का पर्स छीनकर युवक भागा था जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें