फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पांच पर दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज, पीड़िता बोली- छह महीने पहले झांसा देकर की थी शादी

Sun, 12 Nov 2023 08:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति सहित पांच ससुरालियों पर दुष्कर्म, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक मोहल्ला निवासी महिला तहरीर देकर कोतवाली पुलिस को बताया कि छह महीने पहले मोहल्ले में रहने वाले अब्दुल रज्जाक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर वह टालमटोल करता रहा।

विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद जब उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो रज्जाक ने 26 अक्तूबर को एक स्टांप पेपर पर शादी का हलफनामा तैयार कराया और उसे अपने घर लेकर गया। आरोप है कि पति के भाई रिफाकत और राजू भी दुष्कर्म करते रहे। बहन मुन्नी और अन्य परिजन मारपीट करते हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें